फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने विभिन्न रूटों में ट्रेनें की रद्द, यात्रियों की हुई फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम चलने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार से 21 मई तक रद्द कर दिया गया है। इस कारण मुरादाबाद जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि 12 मई से 21 मई तक चलने वाली 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। वहीं काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों के टिकट कैंसिल कर दिए गए हैं। एडवांस बुकिंग करवा चुके लोगों को रिफंड किया जाएगा।
ये ट्रेने भी होंगी रद्द
काठगोदाम से 20 मई के चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
देहरादून से 20 मई को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
नियंत्रित कर चलेंगी ये ट्रैन
काठगोदाम से 17 मई को चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
गार्डर कार्य की वजह से सेवा प्रभावित
रेलवे प्रशासन ने बताया कि उत्तर रेलवे के हरिद्वार-देहरादून खंड पर हरिद्वार- मोतीचूर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 28 पर गर्डर कार्य किये जाने की वजह से 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम और 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सेवा प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें