फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोनिया से लेकर सौरभ होटल तक आज नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मतगणना के चलते बृहस्पतिवार सुबह से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। जिला प्रशासन ने तिकोनिया से लेकर सौरभ होटल तक के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया है। इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर और बाहर बृहस्पतिवार सुबह फोर्स तैनात हो जाएगी। मीडिया कर्मियों के अलावा अन्य लोगों को माचिस, मोबाइल और अन्य सामान लेकर जाने की मनाही रहेगी। पुलिस टीमें मतगणना स्थल, गेट पर और बाहर भी तैनात की गई है। अंदर छह सीओ के अधीन पुलिस फोर्स प्रत्येक विधानसभा चुनाव के मतगणना स्थल पर नजर रखेगी। एसपी यातायात डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा तक मुख्य मार्ग होगा। तिकोनिया से कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी वन वे रहेगा।
16 जगहों पर पुलिस ने लगाया बैरियर
रस्सा बैरियर के साथ पुलिस ने हाईडिल गेट तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, पनचक्की तिराहा, दोनहरिया तिराहा, आवास विकास तिराहा के पास सौरभ होटल, बॉम्बे अस्पताल तिराहा, ठंडी सड़क, सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, द कैफे के पास, महारानी होटल के पास, रैंबो कलर लैब तिराहा, खालसा इंटर कॉलेज तिराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, एमबी इंटर कालेज गेट, तिकोनिया चौराहा और पानी की टंकी सहित 16 स्थानों पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन
- पर्वतीय क्षेत्रों से रामपुर रोड और बरेली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास से होते हुए तीनपानी तिराहे से गुजरना होगा। छोटे वाहन भी इसी मार्ग पर चलेंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से कालाढूंगी या रामनगर रोड की ओर जाने वाले वाहन हाईडिल तिराहा, पनचक्की तिराहा, लालडांठ होते हुए जाएंगे।
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा रामपुर रोड से बरेली रोड होते हुए तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास रोड से जाएंगे। रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से धानमिल रोड, कैंसर अस्पताल से मुखानी चौराहा जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र जाने वाली केएमओयू की बसें ताज चौराहा, बनभूलपुरा, गौलापुल से नरीमन तिराहा काठगोदाम की तरफ जाएंगी।
- पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली केएमओयू और रोडवेज की बसें नरीमन तिराहा काठगोदाम से चोरगलिया रोड, गौलापुल, बनभूलपुरा, ताज चौराहा से आएंगी।
- पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज की बसें स्टेशन के पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड कुल्यालपुरा चौराहा, पानी की टंकी, पनचक्की तिराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थल जाएंगी।
पार्किंग व्यवस्था
एमबी इंटर कालेज परिसर में मतगणना ड्यूटी में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन, पत्रकारों के वाहन के साथ हल्द्वानी और लालकुआं से संबंधित प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े किए जाएंगे।
- खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग होगी। वीर शिवा स्कूल, क्वींस मैरी स्कूल, देवाशीष होटल के पास, नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े होंगे।
- महिला डिग्री कॉलेज की पार्किंग में कालाढूंगी एवं रामनगर विधानसभा प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन खड़े होंगे। परख इमेंजिंग सेंटर के सामने भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के लिए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें