फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के रूझान नौ बजे से आने शुरू होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी। इसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी। नौ बजे से रुझान आने शुरू होंगे। इसके बाद प्रत्येक 20 मिनट में अगले चरण की मतगणना शुरू होगी। एक बजे तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी की किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। तीन बजे तक मतगणना समाप्त होने का अनुमान है।
विज्ञापन

नैनीताल सीट का सबसे पहले आएगा रिजल्ट
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इस बार सबसे पहले नैनीताल विधानसभा क्षेत्र और अंत में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। नैनीताल विधानसभा सीट में सबसे कम प्रत्याशी होने के कारण यहां का रिजल्ट सबसे जल्दी आएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना तीन-तीन हाल में होगी। प्रत्येक हाल में सात-सात टेबल लगेंगी। इनमें सात टेबल में ईवीएम की मतगणना होगी। एक हाल में सर्विस वोटर की गणना होगी। सर्विस वोटरों की गणना के लिए चार टेबल और चार स्कैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस कारण सबसे पहले नैनीताल विधानसभा सीट का रिजल्ट आएगा। इसके बाद लालकुआं, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी और सबसे लास्ट में कालाढूंगी विधानसभा सीट का रिजल्ट आएगा।
यहां इतने राउंड में होगी काउंटिंग
विधानसभा क्षेत्र ईवीएम काउंटिंग के चरण
लालकुआं 142 11
रामनगर 148 11
भीमताल 153 11
नैनीताल 164 12
हल्द्वानी 183 14
कालाढूंगी 218 16
इस विधानसभा में इतने प्रत्याशी मैदान में -
- नैनीताल - 05
- कालाढूंगी - 11
- लालकुआं - 13
- भीमताल - 10
- हल्द्वानी - 13
- रामनगर - 11
एक हजार कर्मचारी करेंगे मतगणना
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 1000 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें से 700 कर्मचारी मतगणना में और 300 कर्मचारी मतगणना के बाद ईवीएम को सील और पैकिंग करेंगे।
मतगणना में लगे कर्मियों का होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों और मतगणना अभिकर्ताओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। कर्मचारियों और मतगणना अभिकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगाने की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिनके पास सर्टिफिकेट नहीं होगा उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।
आर्ब्जवर के सामने हुआ कर्मचारियों का रेंडमाईजेशन
हल्द्वानी। बुधवार को आर्ब्जवर के सामने मतगणना में लगे कर्मचारियों का तीसरा रेंडमाईजेशन हुआ। इस रेंडमाइजेशन में कर्मचारियों का विधानसभावार ड्यूटी लग गई है। अब कर्मचारियों को यह पता चल गया है कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र में लगेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि अंतिम रेंडमाईजेशन बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे आर्ब्जवर की मौजूदगी में होगा। कहा कि इस दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी किस टेबल में रहेगी यह पता चल जाएगा।
शराब की दुकानें आज पूरे दिन बंद रहेगी
हल्द्वानी। मतगणना को देखते हुए शराब की दुकानें बृहस्पतिवार को पूर्ण बंद रहेगी। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों का उल्लघंन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल रोड के स्कूल रहेंगे बंद
हल्द्वानी। मतगणना को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने नैनीताल रोड के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल रोड में बैरेकेटिंग की जाएगी। साथ ही रिजल्ट आने के दौरान यहां पर भीड़ भी होगी। इसे देखते हुए नैनीताल रोड के स्कूल बंद रखे गए हैं।
सेना के वोटरों को जारी हुए 5501 इलेक्ट्रॉनिक मतपत्र
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन आयोग ने सेना के वोटरों को 5501 इलेक्ट्रानिक मतपत्र जारी किए थे। बुधवार देर शाम तक सैनिकों के 2070 वोट ही निर्वाचन आयोग को प्राप्त हुए हैं। सुबह 7:59 बजे तक पहुंचे मतपत्रों की काउंटिंग ही की जाएगी। इसके बाद मतपत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा।
उधर, जिला निर्वाचन विभाग ने सर्विस वोटरों के लिए 2080 बैलेट जारी किए थे। वहीं पुलिस कर्मियों को 2036 और चालकों को 130 डाक मतपत्र जारी किए थे। इनमें से अभी तक जिला निर्वाचन विभाग को 3700 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अभी भी डाक मतपत्र आ रहे हैं। सुबह 7:59 बजे तक पहुंचे मतपत्रों की काउंटिग ही की जाएगी। इसके बाद मतपत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा।
63 प्रत्याशियों के भाग्य का खुलेगा पिटारा आज
छह विधानसभा क्षेत्रों के 775899 वोटर फैसला करेंगे
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। जिले की छह विधानसभा सीटों में 7,75,899 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। सुबह आठ बजे से इन वोटों की गिनती होगी। इससे पता चलेगा कि किसके सर पर ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें