हल्द्वानी। पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के सात गांवों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित है। यहां क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। चंपावत में 324 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसमें से 310 गांवों में आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
जिले में 109 नहरें क्षतिग्रस्त, खुल पाईं सिर्फ 17
समीक्षा बैठक में कमिश्नर नाराज, कहा-आपदा कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। आपदा में जिले में सिंचाई की 109 नहरों क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन अधिकारी अब तक सिर्फ 17 नहरों को ही खोल पाए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर सुशील कुमार ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।
सर्किट हाउस में सिंचाई, सड़क और बिजली महकमे के अधिकारियों की मंडलीय बैठक में कमिश्नर ने कहा कि आपदा कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी विभागीय क्षति के 1.50 लाख तक के प्रस्ताव तुरंत डीएम को प्रस्तुत करें ताकि उनमें धनराशि अवमुक्त की जा सके। कमिश्नर सुशील कुमार ने कहा कि अधिकारी आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कार्यों को युद्ध स्तर पर कराएं। ग्रामीण मार्गों, बिजली, सिंचाई नहरों और बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें।
12 हजार लोगों को अब भी बिजली नहीं
हल्द्वानी। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत ने बताया कि जिले में 30 बिजली स्टेशनों में से 26 आपदा से प्रभावित हुए हैं। जिन्हें ठीक किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्थाओं से बिजली की आपूर्ति सुचारु की गई है। जिले में कुल 2.65 लाख उपभोक्ताओं में से 1.84 लाख प्रभावित हुए हैं। 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली की आपूर्ति सुचारु की जानी शेष है।