फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: नितिन नवीन और सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि की कामना

Thu, 10 Sep 2026 11:00 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
नितिन नवीन और सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट, सांसद  अजय भट्ट,  अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा,विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन


इससे पहले हल्द्वानी के होटल अमरदीप में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे। तीनों नेताओं ने जन जी से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ संवाद शुरू हुआ। संवाद के दौरान मीडिया को बाहर रखा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें