फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वेतन न मिलने पर आरएम दफ्तर पर दिया धरना

Thu, 10 Sep 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान करने, परिवहन निगम का बस बेड़ा बढ़ाने जैसी मांगों के लिए आरएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। 16 सितंबर को देहरादून में निगम मुख्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तय कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को रोडवेज कर्मचारी काठगोदाम स्थित वर्कशॉप परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। उन्होंने रोडवेज की आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग उठाते हुए कहा कि निगम में बस बेड़ा बढ़ाया जाना चाहिए। रोडवेज कर्मचारियों ने एक स्वर में भ्रष्टाचार और अनियमितता में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग पुरजोर तरीके से उठाई। परिषद हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष कौशल जोशी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के तीनों रीजन में धरना दिया गया। धरना देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, श्याम सिंह शाही, भूपेंद्र अधिकारी, उमेश चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये मांगें उठाई-
1. कर्मचारियों ने हर माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान।
2. रोडवेज प्रबंधन और संगठन के बीच पूर्व में हुए समझौते को लागू किया जाए।
3. ई-बसों की व्यवस्था की जाए।
4. निगम की परिसंपत्तियों पर सोलर पेनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जाए।
5. यूपी परिवहन के साथ हुए करार की डिपोवार समीक्षा की जाए।
6. पर्यटक वाहन परमिट की आड़ में होने वाले अवैध स्टेज कैरिज संचालन पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें