फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना मंदिर में विराजीं मां नंदा-सुनंदा

Thu, 08 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
nanda devi doli
विज्ञापन
श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 113वें मां नंदा देवी महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर नयना देवी मंदिर में रख दिया गया। देर रात दो बजे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। ब्रह्म मुहूर्त में पूजा अर्चना के लिए मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रख दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को कदली वृक्ष की नगर शोभायात्रा के बाद उसे मंदिर परिसर के समीप सेवा समिति भवन में रखा गया। जहां मूर्तियों का निर्माण किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह से राम सेवक सभा के संरक्षक गंगा प्रसाद साह के नेतृत्व में गठित टीम ने कदली वृक्ष के तनों, शाखाओं, बांस की खपच्चियों, रुई व प्राकृतिक रंगों से मूर्तियों का निर्माण किया गया।

निर्माण में चंद्र प्रकाश  साह, नवीन लाल साह, कुंदन नेगी, गोधन सिंह, गोविन्द सिंह, पीएस साह, मोनिका, आरती, नेहा, देव सिंह जलाल, मनोज जोशी, मोहित साह व हरीश राणा आदि लगे रहे। सभा के अध्यक्ष मुकेश जोशी, महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुख्य प्रवक्ता जगदीश चंद्र बवाड़ी समते अन्य पदाधिकारी व सदस्य मंडप निर्माण, भंडारे आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन


रात्रि दो बजे राज पुरोहित आचार्य दामोदर जोशी व आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में पंडित दीप चंद्र जोशी, घनानंद जोशी व प्रकाश जोशी ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान यजमान सभा महासचिव राजेंद्र लाल साह सप्तनीक बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें