फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी की नर्सिंग छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
नैनीताल के नैंसी कांवेंट में अभिभावकों के साथ वार्ता करती हुई। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने रविवार को परिसर में जमकर नारेबाजी की और न्याय की गुहार लगाई। छात्राओं ने इस संबंध में ज्योलीकोट पुलिस से शिकायत भी की और मीडिया कर्मियों को भी अपनी व्यथा सुनाई। हंगामा बढ़ने पर प्रबंधन की महिला कर्मी और छात्राओं के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन

नैंसी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्रबंधन पर बात-बात पर धमकाने, परीक्षा में फेल करने, कॉलेज के लिए एडमिशन जुटाने और अधिक परिश्रम करवाने के अलावा अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक परिसर में नारेबाजी की। साथ ही प्रबंधन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। मामला बढ़ने पर ज्योलीकोट चौकी से पुलिसकर्मी भी कॉलेज पहुंचे। इसके बाद प्रबंधन ने छात्राओं से बात कर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन छात्राओं की नाराजगी दूर नहीं हुई। इसके बाद छात्राओं को जबरन छात्रावास में भेज दिया गया।
छात्राओं ने कहा, प्रबंधन के नाजायज आदेशों से हैं परेशान
नैनीताल। नैंसी कॉलेज की नर्सिंग की छात्राओं ने वार्ता में कहा कि प्रबंधन के नाजायज और अव्यावहारिक आदेशों से वे मानसिक रूप से परेशान हो चुकीं हैं। इसके चलते रविवार को वे भड़क गईं और प्रबंधन के खिलाफ मैदान में उतर आईं।
विज्ञापन

छात्राओं की मांग पूरी करने लायक नहीं : प्रबंधन
कॉलेज के एमडी ने बताया कि छात्राएं कई ऐसी मांगें कर रहीं हैं जो प्रबंधन के नियमों व छात्राओं के भविष्य के खिलाफ हैं। बताया कि छात्राएं 24 घंटे मोबाइल देने और घूमने-फिरने के लिए परिसर से बाहर जाने की मांग कर रहीं हैं। इसके लिए प्रबंधन ने साफ इनकार कर दिया। (संवाद)
छात्राओं ने लगाया मारपीट, मेसेज चेक करने का आरोप
नैनीताल। नैंसी कॉन्वेंट की नर्सिंग छात्राओं ने अपने ही परिसर की महिला कर्मचारियों पर पीटने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि उनके मोबाइल जमा कर उनके चैट पढ़े जाते हैं। इससे उनकी निजता भंग होती है। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में पूछा जाता है। रविवार को छात्राओं के हंगामे के दौरान कॉलेज की कई महिला कर्मी और छात्राएं आपस में धक्कामुक्की भी करतीं नजर आईं। (संवाद)
छात्राओं से मिलने पहुंचे परिजनों ने भी लगाए प्रबंधन पर आरोप
नैनीताल। कॉलेज में अपने बच्चों से मिलने पहुंचे परिजनों ने भी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी फीस लेने के बाद भी प्रबंधन की ओर से छात्राओं को सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। कहा अगर कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विषय में पहले से जानकारी होती तो वे अपनी बच्चियों का दाखिला वहां कतई नहीं करवाते।
हंगामे के दौरान परिजनों और पत्रकारों को गेट के अंदर नहीं आने दिया
नैनीताल। कॉलेज में हंगामे के दौरान छात्राओं से मिलने पहुंचे परिजनों और पत्रकारों को प्रबंधन ने गेट के अंदर नहीं आने दिया। इसके चलते कर्मचारियों और पत्रकारों में बहस भी हुई। बहस के दौरान गेट की खिड़की झटके से बंद करने के दौरान महिला पत्रकार के हाथ में चोट भी लग गई जिसकी तहरीर ज्योलीकोट पुलिस चौकी में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें