नैनीताल। नैनीताल में राम सेवक सभा के होली जुलूस ने मल्लीताल को पर्व के उल्लास से भर दिया। लगभग डेढ़ क्विंटल अबीर गुलाल और फूलों की बारिश से पूरा माहौल होली के रंगों में सराबोर हो गया।
जुलूस के लिए एक बजे से पहले ही राम सेवक सभा में होल्यारों की भीड़ जुटने लगी थी जिसमें पदाधिकारी, सदस्य, बच्चे और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर-गुलाल और फूलों की होली से हुई। इसके बाद हारमोनियम, ढोलकी और होली गीतों संग जुलूस निकाला गया। जुलूस मल्लीताल बड़ा बाजार, आर्य समाज, जय लाल साह बाजार और खड़ी बाजार जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा और सभा परिसर में संपन्न हुआ। भव्य आयोजन में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, दायित्वधारी दिनेश आर्या, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, कैलाश जोशी, कमलेश ढौंढियाल, विमल चौधरी, भीम कार्की आदि मौजूद रहे।