फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार एक की मौत

विज्ञापन
कालाढूंगी में हुए सड़क हादसे के घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाते लोग। संवाद - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी। नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अन्य गंभीर रूप से घायलों को उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तुगलकाबाद, थाना गोविंदपुरी, कालकाजी नई दिल्ली निवासी अफरोज (40) अपनी पत्नी आसिफा (35) बच्चे छह वर्षीय शमायरा, तीन वर्षीय अमान, 16 वर्षीय महक, 11 वर्षीय लयबा और सबाना (40) पत्नी नाजिम रविवार को नैनीताल दिल्ली लौट रहे थे। शाम करीब पौने छह बजे कालाढूंगी से पांच किमी पहले उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
खाई से घायलों की चीखपुकार सुन वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों को रोका और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सबाना की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भिजवाया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। देर रात परिजन कालाढूंगी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें