फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजा नैनीताल

विज्ञापन
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की शाम को पंच आरती करते आचार्य भगवती प्रसाद जोशी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर परिसर में बुधवार को सुबह से शाम तक दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, कन्या पूजन, पंच आरती और देवी पूजन आदि अनुष्ठान से वातावरण भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व अष्टमी में रात्रि पूजन में भीम सिंह कार्की, राजेंद्र सिंह मेहरा और करण साह शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को महानवमी के मौके पर मां नयना देवी मंदिर परिसर में विश्वशांति के लिए हवन किया गया, जिसमें आचार्य भगवती प्रसाद जोशी यजमान की भूमिका में रहे और पूजन आचार्य दीप जोशी ने किया। इस दौरान मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल के साथ ही राजेश खेतवाल यजमान की भूमिका में रहे।
इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश चंद्र बवाडी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

भक्तों ने मां के लाइव दर्शन किए
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत बुधवार को मां के दर्शनों के साथ-साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया। आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल और पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने महोत्सव की जानकारी दी। इसके अलावा जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन सिंह धामी, डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल, डॉ. मोहन सिंह रावत आदि ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे और एडीएम हरबीर सिंह ने सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। सीधा प्रसारण में प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, मुकेश जोशी शामिल रहे।
पंच आरती के बाद प्रसाद वितरण किया
नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर परिसर के साथ ही तल्लीताल दर्शनघर में पंच आरती हुई। मंदिर की पंच आरती पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने संपन्न कराई, जिसमें एडीएम हरबीर सिंह और डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी शामिल हुए। तल्लीताल दर्शनघर स्थित पंच आरती में नंदन साह, कनक साह, पप्पू कर्नाटक, ममता जोशी, हरीश लाल, शैलू, कान्हा, मुनिया जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें