फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भर सके आपदा के जख्म: बदहाल सड़क, टूटी दीवारें...खोल रही विभागों की पोल, इस बार भी लोगों को सता रहा भय

Sat, 08 Jun 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शुक्रवार को अमर उजाला ने तल्ला रामगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2021 में आई आपदा के बाद सुधारीकरण के नाम क्या हुआ, इसको लेकर पड़ताल की तो क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों का दर्द छलक उठा।
विज्ञापन
आपदा के जख्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली, भीमताल में तीन साल पहले हमने आपदा का जो मंजर अपनी आंखों से देखा था वहीं मंजर इस बार भी न देखना पड़े, इसका भय बना हुआ है। यह बात शुक्रवार को तल्ला रामगढ़ के व्यापारियों और ग्रामीणों ने कही। शुक्रवार को अमर उजाला ने तल्ला रामगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2021 में आई आपदा के बाद सुधारीकरण के नाम क्या हुआ, इसको लेकर पड़ताल की तो क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों का दर्द छलक उठा। उन्होंने प्रशासन और विभाग पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि 16 मई को डीएम वंदना ने तल्ला रामगढ़ क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं थीं। डीएम ने लोनिवि, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उक्त समस्याओं को हल करने के निर्देश भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: कहीं लोग मोहताज...कहीं सड़क धोने में हो रही पानी की बर्बादी, जल संस्थान ने पेयजल कनेक्शन काटा

12 लोगों ने जान गंवाई थी और मकान व सड़कें हुई थीं क्षतिग्रस्त
आपदा में तीन साल पहले तल्ला रामगढ़ के झुतिया में 12 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जिसमें स्थानीय लोग और मजदूर शामिल थे। वहीं तल्ला रामगढ़ में लोगों के मकान, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थी।

तीन साल बाद भी बदहाल पड़ी हैं सड़कें

विज्ञापन

तल्ला रामगढ बाजार में क्षतिग्रस्त सड़कें आज भी सही नहीं हो पाई हैं। स्थानीय लोगों के मकानों के पीछे आज भी मलबा जमा है। वहीं आपदा में लोगों के बहे खेतों की स्थिति भी नहीं बदल पाई है। प्रशासन की ओर से चेकडैम तो बनाए गए पर इस बरसात में चेकडैम टूटने का भय बना हुआ है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। यात्रियों और सैलानियों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आपदा से हमें बेहद नुकसान हुआ था। तब प्रशासन ने समस्या हल करने की बात कहीं थी लेकिन आज तक हालात वैसे ही हैं। इस बार फिर बरसात में हमें आपदा का भय बना है। लेकिन हमारी कोई सुध नहीं ले रहा है।
-सुमित दरमवाल, व्यापारी तल्ला रामगढ़

आपदा में मेरी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रशासन ने एक से डेढ़ लाख रुपये ही दिए। आपदा में लोगों ने जान भी गंवाई। सड़कें बदहाल हालत में है। बारिश होते ही हमें आपदा का डर सताने लगता है। लेकिन हालात आज भी नहीं सुधर पाए हैं।
-नारायण दत्त तिवारी, स्थानीय निवासी तल्ला रामगढ़

कुछ समय पहले डीएम ने क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को सुना था। साथ ही अधिकारियों को समस्या हल करने के लिए कहा था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सड़कें बदहाल होने के साथ जल जीवन मिशन योजना भी फेल है।
-ललित मोहन, ग्राम प्रधान हली

सड़क टूटी होने से दुकान और घरों में धूल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क और नाले को सही कराने की मांग कर चुके हैं पर अभी समस्या हल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

-अखिलेश धौनी, व्यापारी तल्ला रामगढ़

विभागीय अधिकारियों से उक्त समस्याओं को लेकर पूछा जाएगा। साथ ही सड़क को सही कराने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें