फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: यूपी के विधायक के बेटे को कार में हूटर बजाना पड़ा महंगा, एसडीएम से विवाद के बाद पुलिस ने कार की सीज

Thu, 02 Apr 2026 07:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

विधायक राजेंद्र पटेल के पुत्र राहुल पटेल इन दिनों नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान चालक ने कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर वाहन सीज करवाया।
विज्ञापन
गाड़ी सीज करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में यातायात नियमों का उल्लंघन और वीआईपी कल्चर दिखाना यूपी के एक भाजपा विधायक के पुत्र को महंगा पड़ गया। मालरोड पर जाम के दौरान बिना अनुमति हूटर बजाने और एसडीएम से बहस करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का पुत्र राहुल पटेल इन दिनों नैनीताल घूमने आया हुआ था। सोमवार को मालरोड पर भारी जाम के दौरान उसके चालक ने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर अपना वाहन किनारे कर लिया। लेकिन वाहन संदिग्ध देखते हुए एसडीएम ने वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की।

Uttarakhand: नई पहल, अब स्कूलों में हर शनिवार को पढ़ाया जाएगा उत्तराखंड के गौरवशाली राजाओं का इतिहास
विज्ञापन


इस दौरान चालक ने विधायक का वाहन होने की बात कही। जब एसडीएम ने विधायक की जानकारी मांगी तो उनका बेटा कार से ही गलती स्वीकार करने के बजाय एसडीएम से बहस करने लगा। साथ ही यूपी के सीएम व अन्य अधिकारियों से बात करने की धमकी देने लगा। जब एसडीएम ने बात करने से मना किया तो वह फोन पर एसडीएम की शिकायत करने लगा। इस दौरान पर्यटक की अभद्रता पर स्थानीय लोग एसडीएम की ओर से खड़े होकर पर्यटक को फटकार लगाने लगे। कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज ऑनलाइन चैक किए तो वाहन के दस्तावेज नहीं मिले, वहीं वाहन चालक डीएल भी नहीं दिखा पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। इसके बाद शाम तक विधायक पुत्र वाहन को छुड़ाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करता रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई को नैनीताल में वीआईपी कल्चर के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


तल्लीताल थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर यूपी 33वी 0003 कार को सीज कर दिया गया है। साथ ही वाहन के दस्तावेज नहीं होने पर वाहन स्वामी उन्नाव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें