फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: चेन स्नेचिंग मामले में एसएसपी ने लिया एक्शन, हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

Thu, 05 Sep 2024 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में ब्लॉक कार्यालय के पास चेन स्नेचिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में ब्लॉक कार्यालय के पास चेन स्नेचिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

कालिका कॉलोनी प्रथम लोहरियासाल तल्ला निवासी धनुली देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से पैदल निकली थीं। उन्हें ब्लॉक के पास स्थित ओम शांति केंद्र जाना था। मुखानी थाने से लगभग 200 मीटर दूर मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले से चेन झपट ली। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई लेकिन लुटेरे बच निकले। इस पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की समीक्षा की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: युवती ने बहन को भेजा वीडियो...तब जाकर खुला दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समीक्षा में सामने आया कि कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देशराज सिंह की घटना की सुबह आरटी सेट पर ड्यूटी थी। देशराज ने घटना की सूचना बैलपड़ाव चौकी पुलिस को नहीं दी। यदि ऐसा किया होता तो लुटेरे पकड़े जाते। इस लापरवाही पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जल्द ही चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें