फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई

Sun, 18 Aug 2024 03:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

ग्रामीण जंगल में बकरियों को चराने के लिए गया था। तभी जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बेतालघाट ब्लॉक के सुनस्यारी गांव में रविवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। युवक को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Dehradun: आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार

ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि सुनस्यारी गांव निवासी तीरथ राज (40) पुत्र किसन राम रविवार को जंगल में बकरियों को चराने के लिए गए थे। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संरपच वीरेंद्र सिंह के निजी वाहन से तीरथ का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधान ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें