फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार...उड़े परखच्चे, पति-पत्नी की मौत; बेटी घायल, नैनीताल जा रहा था परिवार

Thu, 04 Apr 2024 09:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में रुद्रपुर निवासी कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। घायल बेटी का एसटीएच के आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिवार रिश्तेदारी में नैनीताल जा रहा था।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर निवासी कारोबारी की कार बृहस्पतिवार शाम रामपुर रोड पर बेलबाबा से आगे अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई। घायल बेटी का एसटीएच के आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिवार रिश्तेदारी में नैनीताल जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर पांच खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50) पुत्र हबीब प्लास्टिक स्क्रैप का कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी राशिदा (48) बेटी निदा (24) के साथ घर से नैनीताल रिश्तेदारी में जा रहे थे। रामपुर रोड टांडा एसमोड़ से आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। मौके पर टीपीनगर पुलिस चौकी की चीता घूम रही थी। इसी बीच सिपाहियों ने कारसवार जहूर, राशिदा और निदा को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला। इस बीच सिपाही तारा और हेमंत ने वहां से कार में जा रहे लोनिवि के अधिशासी अभियंता धर्मसत्तू अधिकारी को रोका। उन्होंने अपनी कार से तीनों को एसटीएच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। आईसीयू में निदा का इलाज चल रहा है।

टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि हादसे में कारसवार पति-पत्नी की मौत हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना पर मृतकों के परिजन भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: दस लाख रुपये में हुआ था बाबा तरसेम सिंह की हत्या का सौदा, षड्यंत्र रचने में 4 गिरफ्तार; एक करीबी शामिल
विज्ञापन


पुलिस ने अपने वाहन से खींचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाया
दुर्घटना के बाद बेलबाबा से आगे एस मोड़ पर हल्का जाम लग गया। उधर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपने बोलेरो वाहन से खींचकर कार को किनारे किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार पेड़ में घुस गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें