फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani-Ayodhya Bus: हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा, 745 रुपये किराया तय, जानें क्या है समय

Fri, 05 Jan 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: चार साल पहले एसपी को मिठाई के साथ दी थी 20 हजार की घूस, कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई 5-5 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें