फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब सर्दी में भी धधकने लगे नैनीताल के जंगल, वन संपदा जलकर राख; घंटों बाद भी नहीं पाया गया काबू

Wed, 03 Jan 2024 01:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के जंगलों में आज सुबह से आग लगने के कारण वन क्षेत्र पूरा आग की चपेट में आ गया है। बता दें कि, पिछले कई माह से वर्षा न होने के कारण जंगल सूखे पड़े हुए है, इसी कारण जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ने होने लगी है। 
विज्ञापन
fire in forest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योलिकोट नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन रेंज के अंतर्गत वीरभट्टी के पास पहाड़ियों के वन क्षेत्र में आज सुबह से आग लगने से वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। बता दें कि, पिछले कई माह से वर्षा न होने के कारण जंगल सूखे पड़े हुए है, इसी कारण जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ने होने लगी है। आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में आसपास के पांच इलाकों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। हालांकि अधिकांश जगहों पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। लेकिन आज आग रोकने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आग राष्ट्रीय राजमार्ग से ऊपरी हिस्से की पहाड़ी में भी फैल गई।

ये पढ़ें- नशा तस्करों पर शिकंजा: एएनटीएफ टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक को पकड़ा, छात्रों को बेचने जा रहा था ड्रग्स
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरा वन रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया की आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों की चार टीम भेजी गई है। अधिकांश हिस्से में आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले तत्त्वों पर निगाह रखी जा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें