फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल ए ने चंपावत को दी शिकस्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीके नायडू अंडर-25 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए अंतर जिला प्रतियोगिता के तहत सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर चार मैच खेले गए। पहले मैच में नैनीताल ए ने चंपावत को सात विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच में अल्मोड़ा ने ऊधमसिंह नगर को हराया। देहरादून और हरिद्वार ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए हैं।
विज्ञापन

जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को नैनीताल ए ने टॉस जीतकर फिर गेंदबाजी का फैसला लिया। चंपावत के बल्लेबाज नैनीताल ए के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के आगे खुलकर नहीं खेल सके। पूरी टीम 71 रनों पर ऑलआउट हो गई। चंपावत के लिए सर्वाधिक 11 रन दीपक कुमार ने बनाए। हालांकि नैनीताल के गेंदबाजों ने 30 रन अतिरिक्त के रूप में दिए। गोकुल और कुलदीप ने 3-3 विकेट, जबकि सूरज ने दो और जीशान ने एक विकेट लिया। 72 रनों के लक्ष्य को नैनीताल ए ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मयंक ने 25, जबकि कमलेश कन्याल ने 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें