फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल की वादियां स्वर्ग से भी सुंदर : चोपड़ा

विज्ञापन
गायक राजीव चोपड़ा - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भीमताल की वादियां स्वर्ग से भी है सुंदर हैं। पहाड़ की इन वादियों जैसा सुकून दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता है। कहा कि यहां कई लोकेशन हैं, जहां भविष्य में भक्ति गीतों का फिल्मांकन किया जाएगा। यह बातें भीमताल पहुंचे गायक और भजन सम्राट राजीव चोपड़ा ने कही।
विज्ञापन

अमर उजाला से हुई खास मुलाकात में चोपड़ा ने बताया कि चार वर्ष की उम्र से शुरू हुआ गायकी का सफर 47 साल तक जारी है। अनूप जलोटा को अपना गुरु बताते हुए उन्होंने बताया कि अनुराधा पौडवाल और आशा भोसले के साथ कई एलबम में काम कर चुके हैं। अनुराधा के साथ गाया अंबे तू है जंगदबे काली... भजन काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा दुनिया चले न श्रीराम के बिना, जय हो जय श्री बांके बिहारी, जन्माष्टमी का दिन लगे बड़ा प्यारा, गणपति की सेवा मंगल मेवा... आदि गीतों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। अब तक 200 से ज्यादा भजन एलबम रिलीज हो चुकी हैं। कहा कि वर्तमान में उनके चार करोड़ से अधिक फॉलोवर हैं।
जागेश्वर धाम में फिल्माया गया गीत
तीन दिन के लिए अपने मित्र संजय कुमार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे राजीव चोपड़ा ने बताया कि यहां की वादियां स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि ओम नम: शिवाय एलबम के लिए एक गाना जागेश्वर धाम में फिल्माया गया है, जो नवंबर के अंत तक रिलीज होगा। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें