फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनापीक ट्रैक पर फिर गहराया रहस्य, सात दिन बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग

Fri, 13 Nov 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की नैनापीक (चीना पीक) ट्रैकिंग फिर चर्चा में है। दोस्तों के साथ घूमने आया छात्र अर्णव कुमार सिंह (प्रिंस कुमार) सात दिन बाद भी लापता है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर लगातार सर्च अभियान चलाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों ने जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया है, लेकिन छात्र का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान चलाया। नैनापीक के जंगलों से लेकर पंगोट, गैरीखेत, कैमल्स बैक, पॉलीटेक्निक क्षेत्र और नारायण नगर तक संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। दुर्गम व संवेदनशील इलाकों में जवानों ने पैदल सर्च अभियान चलाया और ड्रोन कैमरों से भी उन क्षेत्रों की निगरानी की जहां टीमों का पहुंचना मुश्किल है।
बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्णव कुमार सिंह भीमताल स्थित एक कॉलेज का छात्र है। छह नवंबर को वह अपने तीन दोस्तों के साथ चीना पीक की ट्रैकिंग पर निकले थे। शाम करीब पांच बजे अर्णव अचानक बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद से ही लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, सात दिनों तक लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चलने से नैनापीक ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी इस ट्रैक और आसपास के जंगलों में घूमने गए पर्यटकों और ट्रैकर्स के रास्ता भटकने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नैनापीक जैसे लोकप्रिय ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं।
- हर माह सैकड़ों लोग चीना बाबा ट्रैक पर जाते हैं। दो तीन तिराहों व दो रास्तों पर ट्रैकर की सुविधा के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि पर्यटक जंगल में न भटकें। - ललित मोहन कार्की, वन क्षेत्राधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें