फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंजुमन इस्लामियां का चुनाव 15 को, 66 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुस्लिम समाज की प्रमुख धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामियां के वर्ष 2026 के चुनाव आगामी 15 नवंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद ने सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने बताया कि 23 सदस्य चुने जाएंगे। इन पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचित सदस्यों की रायशुमारी के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चुनाव में करीब 1700 सदस्य मतदान करेंगे। प्रत्येक मतदाता न्यूनतम एक और अधिकतम 23 मत डाल सकेगा।
मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मल्लीताल स्थित रजा क्लब स्कूल में होगा। मतदाता आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पांच वर्ष पुरानी बैंक पासबुक या पासपोर्ट दिखाकर मतदान कर सकेंगे। शाम 6:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में नाजिम बख्श, मो. नसीम, मो. अबरार, मो. फैसल और अहरार बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें