फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लागू: उत्तराखंड में नगर निगम ने होर्डिंग-बैनर हटाने का काम किया शुरू, 24 घंटे में हटेंगे पोस्टर

Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। आचार संहिता लगते ही नगर निगम ने रुद्रपुर में बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बैनर और पोस्टर हटाए जाने लगे। यहां नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे चौराहों पर लगे राजनीतिक बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक होर्डिंग हटाए जाने हैं। बता दें कि, राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- चिंताजनक: नैनीझील की दीवारें कुरेद रहे चूहे...बना लिए बिल, बन सकता है बड़ा खतरा; सिंचाई विभाग खोज रहा समाधान

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। 

बता दें कि, 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें