रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर के टीले में आईं दरारों की जानकारी रविवार को नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने ली। सांसद ने मंदिर समिति को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकार इस ओर प्रभावी कार्यवाही करेगी।
नैनीताल सांसद ने अपनी विवाह की वर्षगांठ पर अपनी पत्नी सहित पहले श्री हनुमान धाम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मां गर्जिया देवी का आशीर्वाद लेने के लिए गर्जिया मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद सांसद ने मंदिर के टीले में पड़ी दरारों के बारे में जानकारी ली। मंदिर समिति के अध्यक्ष केएस अधिकारी और व्यवस्थापक गोविंद बुधानी ने उन्हें मंदिर की स्थिति के बारे में बताया।