फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटाहल्दू के सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत

विज्ञापन
सैनिक की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। दिल्ली में 17 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट में तैनात मोटाहल्दू निवासी सैनिक का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी लोकमणि शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा (28) 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी रेजिमेंट लेह में है। भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी सैनिकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनका पीएम पोस्टमार्टम गया। भास्कर का पार्थिव शरीर आज मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है।
इधर भास्कर की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नौ दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिताकर यूनिट गए थे। ढाई वर्ष पूर्व विवाह से उनकी 12 माह की पुत्री मिष्टी है। निधन से मां शांति देवी, पिता लोकमणि शर्मा, पत्नी तनुजा और भाई मनोज शर्मा गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें