फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: त्योहार के चलते बंद नजर आईं अधिकतर दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के अधिकतर बाजारों में मंगलवार को दीपावली के त्योहार के चलते सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में 60 फीसदी से अधिक दुकानें बंद रहीं। रोडवेज परिसर में बसें तो नजर आईं लेकिन यात्री गिने-चुने रहे।
विज्ञापन

शहर में इस बार लोगों ने दो दिन दीपावली का त्योहार मनाया। अधिकतर लोग मंगलवार को दीपोत्सव मनाने के लिए व्यस्त थे। इसका असर कारोबारियों से लेकर ग्राहकों तक में नजर आया। पटेल चौक से लेकर मंगलपड़ाव तक कहीं दुकानें खुली दिखी तो कहीं शटर गिरे नजर आए।
सदर बाजार, मीरा मार्ग व नया बाजार में कुछ ग्राहक खरीददारी करते दिखे। फल, मिठाई और फूल वालों की दुकानें खुली रही। दीपावली का सामान बेचने वालों ने भी दिन भर शटर खोले रखे। वर्कशाप लाइन, केमू स्टेशन के आसपास भी दुकानें बंद रही। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों में भी यातायात का दबाव अन्य दिनों की उपेक्षा कम नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें