हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर छुटमुट फॉल्ट के बीच बिजली आपूर्ति सुचारु रही। मंगलवार की शाम करीब छह बजे टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े तल्ली हल्द्वानी फीडर के श्रीपुरम क्षेत्र में एलटी लाइन में ब्लास्ट के बाद बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कार्मिकों ने करीब 20 मिनट बाद आपूर्ति बहाल कर दी।
सोमवार को गौलापार के खेड़ा गांव में करीब आधा घंटा बिजली गुल रही। इसके अतिरिक्त सुभाषनगर, कालाढूंगी रोड चौराहा, कमलुवागांजा, फूलचौड़ आदि बिजलीघरों में नाममात्र की शिकायतें दर्ज कराई गईं। यूपीसीएल की ओर से त्योहार को देखते हुए 22 अक्तूबर तक शाम छह बजे से रात 11 बजे तक 14 सब स्टेशनों पर 16 अवर अभियंताओं को तैनात किया गया है।