फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में चुनाव के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि चुनाव के लिए कुमाऊं के प्रत्येक जिलों पर्याप्त केंद्रीय फोर्स उपलब्ध कराई गई है। जिले के बार्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में 14 राजपत्रित अधिकारी, 24 निरीक्षक, 132 उपनिरीक्षक, आठ महिला उपनिरीक्षक, 95 हेड कांस्टेबल, 1013 सिपाही, 185 महिला सिपाही, 2495 होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 30 वन दरोगा और वनरक्षकों, तीन कंपनी पीएसी, 25 कंपनी केंद्रीय बल तैनात होंगे।
नैनीताल जिले में भी 11 राजपत्रित अधिकारियों के अधीन 12 निरीक्षकों, 85 उपनिरीक्षकों, 19 महिला उपनिरीक्षक, 123 हेड कांस्टेबल, 918 पुरुष सिपाही, 173 महिला सिपाही, 1706 होमगार्ड और पीआरडी, 351 वन दरोगा और वनरक्षकों, एक कंपनी पीएसी, 11 कंपनी केंद्रीय बल तैनात हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ मेें चार -चार राजपत्रित अधिकारी
डीआईजी के अनुसार अल्मोड़ा जिले में चार राजपत्रित अधिकारियों के साथ 15 निरीक्षकों, 77 उपनिरीक्षकों, छह महिला उपनिरीक्षकों, 71 हेड कांस्टेबलों, 679 पुरुष कांस्टेबल, 56 महिला कांस्टेबल, 1832 होमगार्ड और पीआरडी जवान, 41 वन दरोगा और वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी, पांच कंपनी केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।
पिथौरागढ़ में चार राजपत्रित अधिकारियों के साथ, नौ निरीक्षक, 165 उपनिरीक्षक 20 महिला उपनिरीक्षक, 28 हेड कांस्टेबल, 679 सिपाही, 53 महिला कांस्टेबल, 1122 होमगार्ड और पीआरडी जवान, 26 वनदरोगा और वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी, चार कंपनी केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं।
बागेश्वर जिले में भी तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ तीन निरीक्षक, 48 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 32 हेड कांस्टेबल, 36 सिपाही, 43 महिला सिपाही, 721 होमगार्ड और पीआरडी जवान 18 वन दरोगा और वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी, तीन कंपनी केंद्रीय बल तैनात रहेंगे।
इसी तरह चंपावत जिले में तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ छह निरीक्षक 37 उपनिरीक्षक, आठ महिला उपनिरीक्षक, 45 हेड कांस्टेबल, 321 कांस्टेबल, 57 महिला कांस्टेबल, 616होमगार्ड/पीआरडी जवान, 109 वनदरोगा/वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी और तीन कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें