फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए पैसा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बरसात के दौरान जल संस्थान की 110 पेयजल योजनाएं आपदा से क्षतिग्रस्त होने से विभाग को 2.22 करोड़ का नुकसान हुआ है। अब शासन की ओर से 23 योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए 46 लाख की धनराशि विभाग को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

भू-धंसाव और भू-कटाव होने से जल संस्थान की ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल कार्यालय के अधीन 110 पेयजल योजनाओं की लाइनें बरसात के दौरान टूटी थी। इसमें लगभग 2.22 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों में वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लाइनों को दुरुस्त करने के लिए 2.22 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें से 23 योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए शासन से 46 लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें