फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील किनारे मिला लापता युवक का बैग

विज्ञापन
नैनीताल की नैनीझील में सर्च अभियान के दौरान कांटे डालते दमकल विभाग के जवान। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। दो दिनों से लापता युवक के जूते और बैग नैनीझील के किनारे मिलने से खलबली मच गई। दमकल कर्मियों और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की खोजबीन के लिए झील में घंटों सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तल्लीताल का मनोरा गांव निवासी एक युवक रविवार सुबह घर से बाजार को रवाना हुआ था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार को कुछ लोगों ने ठंडी सड़क क्षेत्र में झील के किनारे बेंच में एक बैग और जूते पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल प्रीतम सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली। बैग में मिले पर्स व अन्य कागजों के आधार पर सामान मनोरा गांव निवासी युवक का निकला, लेकिन उसका पता नहीं चला। फिर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम ने झील में सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज जितेंद्र गिरी ने बताया कि दोपहर से शाम तक चलाए सर्च अभियान में युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें