फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यवसायी का शव सड़ी-गली हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/ज्योलीकोट। 16 अगस्त से लापता सुभाषनगर निवासी व्यवसायी पवन कन्याल का शव शुक्रवार को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दोगांव और भुजियाघाट के बीच भेड़िया पखान के जंगल में पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाएं घास काटने जंगल में गई थी। उन्होंने गुल में शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी गई। तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों ने पीली टीशर्ट, नीली जींस और जूते के आधार पर शव की शिनाख्त पवन कन्याल के रूप में की।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि पवन कन्याल को ढूंढने में पुलिस ने किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती थी। भुजियाघाट में पुलिस की टीमों के अलावा डॉग स्क्वायड को लगाया गया था। सर्विलांस की टीम कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि व्यवसायी की मौत किन कारणों के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें