फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ढाबे पर सवारी नहीं उतरी तो...कंडक्टर को धमकाया, देहरादून जा रही बस के परिचालक ने सुनाई आपबीती

Wed, 13 Mar 2024 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। अनुबंधित ढाबे में सवारी नहीं उतरने पर परिचालक के साथ अभद्रता की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस से अनुबंधित ढाबे में सवारी नहीं उतरने पर परिचालक के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। परिचालक ने परिवहन निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। इससे अन्य परिचालकों में भी नाराजगी है।

परिवहन निगम के परिचालक मोहम्मद आफताब ने बताया कि बीते 10 मार्च की सुबह हल्द्वानी से देहरादून के लिए चली बस में 15 से अधिक सवारियां थीं। सुबह नौ बजे जसपुर के अनुबंधित ढाबे पर बस रोकी। यहां उन्होंने चाय पी और पर्ची कटाकर बस की ओर आने लगे तो ढाबे के कर्मचारी ने सवारी नहीं उतरने पर सवाल किया। इस पर उन्होंने सवारी की मर्जी की बात कही तो वह अभद्रता करने लगा। कहा कि इन ढाबों में खाने की क्वालिटी भी खराब रहती है।

विज्ञापन


बताया कि इस संबंध में उन्होंने मौके से ही एआरएम हल्द्वानी डिपो को फोन कर ढाबा संचालक से बात करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। अब मामले की लिखित में शिकायत दी है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि परिचालकों ने देहरादून रूट के ढाबों पर अभद्रता करने की मौखिक और लिखित शिकायत की है। साथ ही खाने की क्वालिटी खराब होने की बात भी कही है। इस संबंध में मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है।

ये पढ़ें- दर्द: काम समझने से पहले हो जाता है IFS दंपती का तबादला, पति का दो साल में छह बार तो पत्नी का चार बार ट्रांसफर

शौचालय के भी लिए जा रहे रुपये

विज्ञापन

दिल्ली, देहरादून आदि रूटों पर अनुंबधित ढाबों में यात्रियों से वसूली हो रही है। परिचालकों का कहना है कि यहां शौचालय जाने पर भी रुपये लिए जा रहे हैं जबकि अनुबंधित ढाबों में यात्रियों को हर तरह की सुविधा देना निगम प्रबंधन की शर्तों में आता है। इसके बावजूद 10 से 20 रुपये तक वसूले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें