फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा; एसएसपी मंजुनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी

Wed, 13 Mar 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद

सार

रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
rudrapur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए। आननफानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Haldwani: भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा; निकली नौ नाली भूमि
विज्ञापन


जानकारी  के अनुसार आज कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है। आरआई  शर्मा के हाथ में चोट लगी है। अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें