उत्तराखंड में हनुमान का एक ऐसा मंदिर है जहां पेड़ की पत्तियां भी राम नाम जपती है। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। भवाली में अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैंची धाम की स्थापना बाबा नीब करोरी ने की थी, लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता है कि बाबा ने नैनीताल में एक और मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर को हनुमानगढ़ी के नाम से जाना जाता है। नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करने जरूर आते हैं। यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।