फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव के चलते 10 मई को भारत नेपाल सीमा होगी सील

विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में आयोजित बैबक में भारत नेपाल के अधिकारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में 13 मई को नगर पालिका एवं ग्राम विकास समिति के चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मतदान से 48 घंटे पूर्व (10 मई को शाम पांच बजे से 13 मई की शाम छह बजे तक) कुल 72 घंटे तक सीमा सील करने पर सहमति बनी। पिछली बैठकों के प्रस्तावों पर भी विचार मंथन हुआ। सीमा पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए तालमेल बनाने पर दोनों देशों का प्रशासन सहमत हुआ।
विज्ञापन

महेंद्रनगर नेपाल के एक होटल में शुक्रवार को कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेपाल में होने वाले चुनाव के तहत दोनो देशों के प्रशासन स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने पर सहमति बनी। संवाद गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बता उनके निदान पर दोनों ओर के प्रशासन से सहयोग पर सहमति जताई। चंपावत के डीएम विनीत तोमर ने उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नेपाल प्रशासन के सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने जिले के सीमागत अवैध व्यापार, जुआ एवं सट्टेबाजी जैसे अपराधों पर नकेल कसने एवं मां पूर्णागिरि धाम के मेले में नेपाली नागरिकों एवं भारतीय श्रद्धालुओं के नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाने पर समन्वय की बात कही। बैठक में मैत्री बसों के नाम पर अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग भी उठी। डीएम तोमर ने नेपाल में होने वाले चुनाव में पूर्ण सहयोग देने एवं नेपाल प्रशासन से चंपावत में होने वाले उपचुनाव में नेपाल प्रशासन से सहयोग की अपील की। यूएस नगर के डीएम युगल किशोर पंत ने जल्द दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग से सीमा स्तंभों की स्थिति साफ करने की बात रखी। बैठक में पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे, यूएस नगर के एसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा, चंपावत के डीएफओ आरपी कांडपाल, पूर्वी तराई के डीएफओ संदीप कुमार, एसएसबी 57वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट सुविंदर अंबावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, नेपाल के डीआईजी पुरुषोत्तम कंडेल एवं दुर्गा प्रसाद भट्टराय, एसएसपी जनक राय पांडे, एसपी कंचनपुर श्याम सिंह चौधरी आदि थे।
बॉर्डर के कई पिलर गायब, नेपाल से हो रहे पथराव को रोकें : भरणे
हल्द्वानी। कुमाऊं के डीआईजी ने नेपाल के अधिकारियों से काली नदी पर तटबंध पर हो रहे पथराव को रोकने, मैत्री बसों की जांच करने सहित सहित कई अहम समस्याओं पर चर्चा की। बताया कि बॉर्डर के कई पिलर गायब हो गए हैं। इसकी संयुक्त रूप से जांच होनी चाहिए ताकि उनको ठीक कराया जा सके। डीआईजी ने नेपाल के महेंद्रनगर में कुमाऊं और यूपी के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान पीलीभीत के डीएम ने कहा कि नेपाल के रास्ते हाथी उनके क्षेत्र में आ जाते हैं। दोनों तरफ से सूचनाओं का आदान प्रदान होना चाहिए।
भारत नेपाल संबंधों कोे और प्रगाढ़ करना है : भरणे
भारत-नेपाल के बीच आदिकाल से मैत्री संबंध हैं जिन्हें और अधिक प्रगाढ़ करना है। सीमाओं पर दोनों ओर से कानून, शांति, सुरक्षा दुरुस्त रखने को समन्वय बनाकर काम करने का सुझाव दिया। नेपाल में होने वाले चुनाव में भारतीय प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। पुलिस, एसएसबी, प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। - नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं
भारतीय प्रशासन से मांगा है सहयोग
नेपाल में होने वाले चुनाव में भारतीय प्रशासन से सहयोग देने की अपील की है। सीमापार से अवैध मानव आगमन, विस्फोटक पदार्थ, अवैध हथियार, मद्य पदार्थ एवं सीमा पर शांति सुरक्षा बनाने में भारतीय प्रशासन से सहयोग मांगा है। - रामप्रसाद पांडेय, सीडीओ (जिलाधिकारी) नेपाल कंचनपुर
सीमा पर पिलरों के दायरे में रहकर गतिविधियां करने की बात उठाई
अवैध नेपाली वाहन, आपराधिक गतिविधियों में जेल में बंद व्यक्तियों की रिहाई को जमानत कराने, अवैध व्यापारिक वस्तुओं की बिक्री एवं कसीनो में भारतीयों के साथ गैरकानूनी हरकतों पर रोक लगाने संबंधी मुद्दे उठाए गए। चंपावत के थानों में जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए वाहन स्वामियों से संपर्क करने के लिए सहयोग देने की मांग की। इसके अलावा, सीमा पर पिलरों के दायरे में रहकर गतिविधियां करने की बात भी कही। - देवेंद्र पींचा, एसपी चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें