हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को प्राचार्य का घेराव कर प्राध्यापकों के 51 पदों को पुन: बहाल किए जाने की मांग की।
छात्र शुक्रवार दोपहर प्राचार्य डॉ. बीआर पंत के कक्ष में पहुंचे और अपनी बात प्रमुखता से रखी। छात्रों की यह भी मांग थी कि स्नातक प्रथम वर्ष की अब तक जारी हुईं मेरिट में चयनित कई विद्यार्थी कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकें इसलिए पोर्टल पुन: खोला जाए मगर प्राचार्य ने पोर्टल खोलने से इनकार कर दिया जिस पर छात्रों की प्राचार्य से बहस हो गई।
परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार और डॉ. संजय खाती ने छात्रों को समझाया। घेराव करने वाले छात्रों में संस्कार रस्तोगी, लक्ष्मण सम्मल, मुकेश कुमार, मनोज सिंह सम्मल, सूरज सिंल जंतवाल, निहित नेगी, सूरज खाती आदि थे।