फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी हल्द्वानी की टीम बनी वॉलीबॉल चैम्पियन

विज्ञापन
रामनगर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयी एमबी हल्द्वानी की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में फाइनल मैच एमबी हल्द्वानी और पीएनजी रामनगर कालेज के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी ने रामनगर को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा और प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। पुरस्कार वितरण समारोह में राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट के प्राचार्य प्रो. बीएम पांडेय, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित किए। विजेता हल्द्वानी और उपविजेता रामनगर टीम को विश्वविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ने प्रमाण पत्र और टी शर्ट वितरित की।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश चंद्र ने टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा कर सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने समस्त प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की अपेक्षा की। मंच संचालन डॉ. जीसी पंत और डॉ. डीएन जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. डीसी पांडे, डॉ. सुमन कुमार, अजय सिंह, जेसी बलोदी, रंजीत सिंह, विश्वविद्यालय ऑफीशियल में शंकर भंडारी, मनोज वर्मा, गौरव जोशी, विक्रम सिंह रावत ,चंद्रप्रकाश गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें