फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बेटी की शादी से पूर्व पहुंचे हरिद्वार से दो महामंडलेश्वर

Sat, 10 Mar 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर में मेंहदी रस्म में अपनी बेटी, पत्नी व बड़े भाई के साथ प्रकाश पंत। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बेटी नमिता का विवाह होगा। इसकी तैयारियों के लिए पंत दो दिन से रिसोर्ट में ही ठहरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेद्र सिंह रावत, कई केंद्रीय मंत्री समेत सभी कैबिनेट, विधायकों, कार्यकर्ताओं को शादी का निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


शादी समारोह तीन तय है। पांच मार्च को पिथौरागढ़ में महिला संगीत हो चुका है। शनिवार को ढिकुली स्थित विवाह समारोह के बाद 18 मार्च को देहरादून में भी कार्यक्रम रखा गया है। पंत ने बताया कि हरिद्वार के महामंडलेश्वर संतोषी माता, कैलाशानंद बेटी को आशीर्वाद दे गए हैं। शुक्रवार को उनके परिजनों ने गर्जिया मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मेहंदी की रस्म अदायगी की गई। मेहंदी लगाने वाले भी दिल्ली से आए हैं। विवाह समारोह सादगी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पहाड़ी बैंडबाजों के साथ होगा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें