खटीमा में भी विदेशों में मनाया जाने वाला टोमेटिना फेस्टेवल की तर्ज पर खटीमा में टमाटर की होली का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। क्लब मंत्रा की ओर से अमाऊं में 11 मार्च को सुबह ग्यारह बजे से टमाटर की होली का आयोजन किया जाएगा। क्लब के ट्रेनर रमेश चौहान ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले टमाटर को फोड़ कर एक दूसरे को टमाटर मारकर होली खेलेंगे। इस आयोजन के लिए दस क्विंटल टमाटर की व्यवस्था की गई है।