फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच के कई विभागों को मिलेंगे जूनियर रेजीडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल के कई विभागों को जल्द ही जूनियर रेजीडेंट (जेआर) मिलेंगे। जेआर चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही तैनाती संबंधी आदेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बीते दिनों जेआर के लिए इंटरव्यू हुए थे। इसमें 25 डॉक्टर शामिल हुए थे। इनमें से करीब 12 डॉक्टरों का चयन कर लिया गया, जल्द ही तैनाती संबंधी आदेश जारी हो जाएगा।
बताया कि संबंधित जूनियर रेजीडेंट को इमरजेंसी, न्यूरो सर्जन समेत अन्य विभागों में तैनात किया जाएगा। जूनियर रेजीडेंट के आने से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार आएगा। जेआर को करीब सत्तर हजार का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में तीन करोना के नए रोगी मिले
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में रविवार को कोरोना के तीन रोगी मिले हैं। जिले में कोरोना के 32 एक्टिव केस हैं। कुमाऊं मंडल में ऊधम सिंह नगर में चार नए रोगी मिले हैं, जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जले में कोई नया रोगी नहीं मिला है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें