फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: बस के नीचे सोया था युवक, टायर से कुचलकर मौत...नशे का आदि था सूरज जोशी; जानिए पूरा मामला

Wed, 14 Aug 2024 07:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में सिडकुल स्थित कंपनी की बस के नीचे सड़क पर सो रहा युवक टायरों की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि पांडे गार्डन मंगलपड़ाव निवासी सूरज जोशी (24) पुत्र रघुवीर दो भाइयों में बड़ा था। काफी समय से वह बेरोजगार था। गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशा करने लगा था और रात को घर जाने के बजाय वह कई बार सड़क किनारे ही सो जाता था। मंगलवार की रात सूरज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सिडकुल की एक कंपनी की बस के पीछे सो गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही ठप; वाहन फंसे... 19 सड़कें अभी भी बंद

बुधवार सुबह चालक ने बस को पीछे किया तो टायर युवक के ऊपर चढ़ गया। टायर से गला कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने युवक की हत्या की अफवाह उड़ाई जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया। उधर कोतवाल उमेश मलिक ने कहा कि सीसीटीवी की मदद से बस का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें