फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खाई में गिरने से लाइनमैन की मौत, पाले में फिसलने से हुआ हादसा, शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 21 Dec 2023 04:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में पाले में फिसलकर खाई में गिरने से यूपीसीएल में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के कनालीछीना ब्लाक के चमडुंगरी में पाले में फिसलकर खाई में गिरने से यूपीसीएल में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


कोतवाली अस्कोट पुलिस को ग्राम प्रहरी चमडूंगरी ललित प्रसाद ने चमडूंगरी स्थित गोबरीगाड़ा झरने में एक व्यक्ति की गिरने से मौत होने की सूचना दी। सूचना पर एसआई मीनाक्षी देव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त छड़नदेव के कांणाधार निवासी हरीश सिंह पुत्र स्व. लाल सिंह (36) के रूप में हुई। हरीश यूपीसीएल में संविदा पर लाइनमैन था। 

मृतक के माथे सहित शरीर पर कई चोटें थीं। शव के पास में ही उसका बैग पड़ा हुआ था जिसमें बिजली के उपकरण थे। जिस स्थान से वह खाई में गिरा था वहां पाला गिरा होने से फिसलन बहुत है। पुलिस के अनुसार पाले में फिसलकर गिरने से हरीश सिंह की मौत होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें