फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की जमानत याचिका खारिज

Thu, 21 Dec 2023 03:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अंकिता हत्याकांड को संगीन अपराध बताया है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत में कई आरोपों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यह एक संगीन अपराध है। 

विज्ञापन


अभी तक निचली अदालत में जितनी भी गवाहियां हुईं हैं और उनके बयानों में भी इसकी पुष्टि हुई है कि घटना के समय इन अभियुक्तों की मौजूदगी घटनास्थल पर थी। इन्होंने जबरदस्ती उसे वीआईपी सेवा देने के लिए बार- बार दबाव डाला। फॉरेंसिक जांच में भी इनकी लोकेशन वहां पाई गई। 

यही नहीं अंकिता ने अपने व्हाट्सएप चैट में भी इसका जिक्र किया था। सुनवाई पर  मृतिका के परिवार की ओर से कहा गया कि अभियुक्तों ने साक्ष्य छिपाने के लिए रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए। आरोपियों ने डीवीआर से भी छेड़ाखानी की है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


मामले के अनुसार पुलकित आर्या ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट की अंकिता भंडारी वनंत्रा रिजॉर्ट ऋषिकेश में नौकरी करती थी। आरोपी रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित ने चीला बैराज में धक्का देकर अंकिता की हत्या की थी। मामले की छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें