फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों की हड़ताल से ठहर गया जनजीवन

विज्ञापन
हल्द्वानी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान अधिशाषी अभियंता विधुत वितरण खंड ग्रामीण में नार? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली कर्मचारियों की 14 सूत्री मांगों को लेकर की गई हड़ताल से मंगलवार को जनजीवन ठहर सा गया। सुबह से ही एक-एक कर बिजली विभाग के सभी सब डिविजनों से जुड़े फीडरों से बिजली सप्लाई ठप होती रही। करीब 12 घंटे तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली व्यवस्था बाधित रही। बिजली गुल होने से 212 नलकूपों के ठप हो गए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र की करीब छह लाख की आबादी पेयजल के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

पेयजल संकट के साथ ही उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी के चलते बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों को अधिक परेशानी हुई। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि सुबह कुछ टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया लेकिन बाद में सभी नलकूपों के ठप हो जाने से जहां तहां टैंकर खड़े हो गए।
ऊर्जा निगम कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
हल्द्वानी। ऊर्जा के तीनों निगमों के कर्मचारियों ने एसीपी, पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत मुख्य अभियंता दफ्तर और ईई ग्रामीण डिविजन दफ्तर में नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में तीनों निगमों के करीब एक सौ से अधिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी एसीपी की व्यवस्था पूर्व की भांति एक जनवरी 2017 से पुन: बहाल की जाए। सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी न होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। धरना प्रदर्शन में उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, ऊर्जा आरक्षित वर्ग, उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन, हाइड्रो इलेक्ट्रिकल इंपलाइज यूनियन, पावर लेखा संघ, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। सभा में आरक्षित वर्ग एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश बेरी, विद्युत आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी, मधु जोशी, गिरीश पांडे, जगदीश लोहनी, आनंद प्रसाद, जगदीश सिंह रौतेला, हेम चंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह समेत तमाम लोगों ने विचार रखे। अध्यक्षता महेश रावत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें