फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाषाण देवी मंदिर के समीप फिर हुआ भूस्खलन, जेसीबी ने हटाया मलबा

विज्ञापन
नैनीताल की ठंड़ी सड़क में आया मलवा व बोल्डरों को हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। ठंडी सड़क पर स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास सोमवार तड़के दोबारा भूस्खलन से पैदल मार्ग करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के बाद आवाजाही शुरू हो पाई। लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते ठंडी सड़क में सुबह की सैर करने वालों में दहशत बनी हुई है। रविवार और शनिवार को भी इस मार्ग पर काफी मलबा आया था।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के हुए भूस्खलन के साथ आए मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से सड़क किनारे लगी रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर लोनिवि ने जेसीबी की मदद से सड़क से पत्थर और मलबा हटवाकर मार्ग सुचारु कराया। पत्थर मलबे को हटाकर सड़क खुलवाई। ठंडी सड़क पर पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें