लालकुआं। भारी बारिश के चलते देर रात लालकुआं रेलवे यार्ड में पानी भर जाने से रामनगर से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे से आउटर सिंगल पर जंगल में खड़ी रही। दिल्ली से काठगोदाम आ रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी हल्दी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। काठगोदाम से चलकर लालकुआं आ रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर रोका गया।
क्षेत्र में हो रही लगातार भीषण बरसात के चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है जिसके चलते ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया। देर रात को रामनगर से आगरा जाने वाली आगरा फोर्ट 05056 एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे से आउटर सिग्नल पर खड़ी हुई है। इसके अलावा देहरादून काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी हल्दी स्टेशन पर रोका गया है। 03020 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को लालकुआं रेलवे यार्ड में पानी भरने के चलते आउटर पर रोका गया है। वहीं 05034 उतराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी बीते डेढ़ घंटे से हल्दी रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई है। जिसके चलते ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।