फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के सेमेस्टर एग्जाम आज से

Tue, 30 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अगस्त से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेंगी। विवि ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें 12,920 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में बैक पेपर, परीक्षाफल सुधार और स्पेशल पेपर वाले परीक्षार्थी शामिल नहीं होंगे। उनकी परीक्षा तिथि विवि जल्द घोषित करेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए अल्मोड़ा, नैनीताल, एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी व महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, रानीखेत, रामनगर, स्याल्दे, बागेश्वर, पिथौरागढ़, बेड़ीनाग, काशीपुर, एसबीएस डिग्री कॉलेज रुद्रपुर व सनातन धर्म डिग्री कालेज, खटीमा, लोहाघाट, नानकमत्ता, जसपुर, टनकपुर, सोमेश्वर, मुनस्यारी, बाजपुर, जैती, मानिला, डीडीहाट, चंपावत, द्वाराहाट, सितारगंज व सूरजमल किच्छा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


मुख्य केंद्र अध्यक्ष डीएसडब्लू प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट को बनाया गया है। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने बताया कि परिसर में परीक्षा के दौरान सभी कक्षाएं विधिवत रूप से चलेगी। जिन कक्षा कक्षों में नियमित पढ़ाई होती है, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें