फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: काठगोदाम पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी ठेकेदार को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा, वाहन सीज

Thu, 12 Sep 2024 10:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

काठगोदाम पुलिस ने गौलापार के पास चेकिंग के दौरान कार की स्टेपनी और दरवाजे के भीतर तीन किलो चरस छिपाकर ला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में नशे के सौदागर पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। काठगोदाम पुलिस ने गौलापार के पास चेकिंग के दौरान कार की स्टेपनी और दरवाजे के भीतर तीन किलो चरस छिपाकर ला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मंगलवार को काठगोदाम पुलिस खेड़ा तिराहा गौलापार के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौला पुल से आ रहे कार चालक ने पुलिस को देखकर ब्रेक मारे और कार को मोड़कर भागने लगा। इस बीच कुंवरपुर तिराहे की तरफ से ट्रक आने की वजह से कार चालक को ब्रेक लगाने पड़े और पुलिस ने उसे धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर शराब की आधी बोतल मिली। शक होने पर कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी को खोला गया तो उसमें से चरस निकली। पुलिस ने कार के दरवाजे खुलवाए तो उसके अंदर भी चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुक्तेश्वर निवासी नंदन सिंह को 3.014 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ठेकेदार है और देवीधुरा से चरस खरीदकर ला रहा था। आरोपी पहाड़ से चरस लाकर मैदान में सप्लाई करता था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: 11 दिन से फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर मुनादी कराई

नशे के 19 इंजेक्शन के एक व्यक्ति गिरफ्तार
बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के प्रतिबंधित 19 इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फायर स्टेशन रोड पर गश्त के दौरान एक युवक जंगल से बाहर निकलता दिखा। पुलिस को देख वह अपनी स्कूटी की ओर दौड़ा। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी से नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। स्कूटी पर नंबर भी नहीं लिखा था। पूछताछ में आरोपी ने खुद को इंदिरानगर काबुल का बगीचा वार्ड नं. 31 बनभूलपुरा निवासी रिजवान मियां उर्फ बाबू बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें