फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मदरसे का कश्मीर कनेक्शन, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 20 Oct 2023 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सिरौलीकलां में अवैध मदरसे के संचालन के मामले में एसएसपी ने सीओ सितारंगज की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मामले की गहनता से जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने मदरसा संचालक के पीलीभीत स्थित आवास से कश्मीर का सिम बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलभट्टा के सिरौलीकलां में अवैध मदरसे के संचालन के मामले में एसएसपी ने सीओ सितारंगज की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मामले की गहनता से जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने मदरसा संचालक के पीलीभीत स्थित आवास से कश्मीर का सिम बरामद कर लिया है। 

 

पुलिस जेल में बंद संचालक और उसकी पत्नी को पीसीआर पर लेने की तैयारी कर रही है। पूरे मामले की विवेचना किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस को छानबीन में पता  चला था कि इरशाद 11 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक जम्मू कश्मीर में था और वह पुंछ भी गया था। इस दौरान उसने जम्मू कश्मीर से सिम भी लिया था। यही नहीं कश्मीर से ट्रेन से रुद्रपुर स्टेशन आने के बाद इरशाद सिरौलीकलां के बजाए सीधे पीलीभीत चला गया। आरोपी ने  दूसरे प्रदेशों में जाकर बड़ी मस्जिदों और कारोबारियों से फंडिंग लेने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम इरशाद के मूल घर हरेरपुर थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत पहुंची और कश्मीर का सिम बरामद कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि सिम से उसने किन लोगों से संपर्क साधा था।  इसके साथ ही वह किन लोगों से फंडिंग लेता था। पुलिस इरशाद के बैंक ऑफ बड़ौदा पीलीभीत और किच्छा के आंध्रा बैंक के खातों में हुए लेनदेन को खंगाल रही है।

यह है पूरा मामला
15 अक्तूबर को पुलभट्टा पुलिस ने चारबीघा सिरौलीकला में एक तीन मंजिला घर पर संचालित हो रहा अवैध मदरसा पकड़ा था। मदरसा के एक अंधेरे कमरे में 22 बच्चियां और दो बच्चे बंद मिले थे। बच्चों ने मदरसे में घरेलू काम कराने, अच्छा खाना नहीं देने और दुर्व्यवहार करने की बात बताई थी। पुलिस को मौके पर मदरसा संचालक इरशाद नहीं मिला और पुलिस ने संचालक की पत्नी खातून बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को पुलिस ने मदरसा संचालक इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन

 

मामले में एसपी सिटी के पर्यवेक्षण और सीओ सितारगंज की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है। जिसमें पुलभट्टा पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी को शामिल किया गया। मामले की विवेचना किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार को दी गई है। पूरे मामले की हर पहलू पर गहराई से जांच की जाएगी। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें