फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश जोशी, प्रकाश पांडे, डा.सुरेश डालाकोटी व डा.वीएस जीना कार्यपरिषद सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
कुमांऊ विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय कार्य परिषद (ईसी) के चुनाव में डा. वीएस जीना। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय कार्य परिषद (ईसी) के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ता कैलाश जोशी, उक्रांद नेता व अधिवक्ता प्रकाश पांडे, डॉ. सुरेश डालाकोटी और डॉ. वीएस जीना निर्वाचित घोषित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी समेत तमाम लोगों ने नवनिर्वाचित ईसी सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्य परिषद सदस्य पद के लिए प्रो. एसपीएस मेहता, डॉ. सुरेश डालाकोटी, डॉ. प्रकाश पांडे, कैलाश जोशी, केवल सती, वीरेंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह जीना और पृथ्वीपाल सिंह ने नामांकन कराया। जांच में एक प्रत्याशी पृथ्वीपाल सिंह का नामांकन खारिज हो गया।
चुनाव अधिकारी एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक प्रो. अरुण सेनन की देखरेख में दोपहर एक बजे मतदान शुरू हुआ। विश्वविद्यालय की सीनेट के 15 सदस्यों के अलावा सभी विभागाध्यक्ष, दो प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और डिग्री कॉलेजों के दो प्राचार्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के तत्काल बाद हुई मतगणना में एडवोकेट कैलाश जोशी सबसे पहले विजयी घोषित हुए। उसके बाद डॉ. सुरेश डालाकोटी, डॉ. प्रकाश पांडे और डॉ. भूपेंद्र सिंह जीना को कार्य परिषद सदस्य चुने जाने की घोषणा की गई। चुनाव संपन्न कराने में उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभिराम पंत, सीएस पंत, प्रकाश पांडे ने सहयोग किया। कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्या, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, कूटा अध्यक्ष प्रो, ललित तिवारी आदि ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी है।

कुमांऊ विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय कार्य परिषद (ईसी) के चुनाव में अधिवक्ता प्रकाश पांडे।- फोटो : NAINITAL

कुमांऊ विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय कार्य परिषद (ईसी) के चुनाव में डा.सुरेश डालाकोटी।- फोटो : NAINITAL

कुमांऊ विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय कार्य परिषद (ईसी) के चुनाव में अधिवक्ता कैलाश जोशी।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें